– पी सी सी चीफ के निर्देश पर प्रदेश युवक कॉंग्रेस अध्यक्ष मितेश ने की कारवाई.
नवभारत प्रतिनिधि
भोपाल, 11 जून. लोकसभा चुनावों में करारी हार से सबक लेते हुए युवा कांग्रेस ने पार्ट टाइम राजनीति करने वालों को किनारे करने की शुरूआत कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अटेंडेंस ली गई और गायब रहे 40 से ज्यादा प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन ने मंच से ही एक तरफा पदमुक्त कर दिया। इनमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया के समय बनाए गए महासचिव और सचिव शामिल बड़ी संया में हैं।
बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहाकि अब पार्ट टाइम से काम नहीं चलेगा। फुल टाइम जॉब की तरह ही संगठन के काम को लेना होगा। मप्र युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
सोमवार को पीसीसी कार्यालय में आयोजित की गई थी. प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को पीसीसी चीफ पटवारी, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,युकां प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने संबोधित किया। बैठक में संगठन की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
मंथन के बाद युकां ने किया हुआ तेरा वादा नाम से एक कार्यक्रम लांच किया। इसके माध्यम से युकां के कार्यकर्ता मप्र सरकार को विधानसभा चुनाव 2023 में किये हुए वादे याद दिलाएगी। साथ ही जनता के बीच जाकर उन वादों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेगी.