विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले वनडे मैच से पहले, ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। जुरेल को ऋषभ पंत की चोट की वजह से टीम में मौका मिला है। पंत शनिवार को थ्रो डाउन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे, और इस कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। अब ध्रुव जुरेल को केएल राहुल के बैकअप के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में यह बदलाव बिल्कुल आखिरी समय पर किया गया है, क्योंकि जब मुख्य स्क्वाड की घोषणा की गई थी, तब जुरेल का नाम टीम इंडिया में नहीं था। अब जुरेल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे।
