शिवपुरी में डंपर गड्ढे में धंसा, ओवरलोडेड भूसे से बाइक पर गिरा लोडिंग वाहन

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के पीरोठ गांव में आज सुबह गिट्टी से भरा एक डंपर सड़क में बने गड्ढे में धंस गया। यह घटना उस समय हुई जब डंपर गांव की गलियों से गुजर रहा था। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ग्रामीण इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के रामकुमार यादव ने गिट्टी मंगवाई थी।

\डंपर जैसे ही गांव की गलियों में पहुंचा, सड़क पर पहले से बने शौचालय के गड्ढे में उसका अगला पहिया समा गया। डंपर को निकालने के लिए पहले उसमें भरी गिट्टी खाली कराई गई, जिसके बाद जेसीबी की सहायता से पहिया बाहर निकाला जा सका।एक अन्य हादसे में शिवपुरी शहर में पोहरी चौराहा पर भूसे से ओवरलोड भरा एक तीन पहिया लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया।

Next Post

रेत कंपनी के कर्मचारियों ने गोलीबारी की, रेत कारोबारी को गोली लगी

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर: रॉयल्टी विवाद पर रायपुर तिराहे पर गोली चल गई। रेत कंपनी के कर्मचारियों ने गोलीबारी की है। रेत कारोबारी दलवीर रावत को गोली लगी है। घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। गोलीबारी के बाद आरोपी फरार हो गए। यह डबरा सिटी थाना क्षेत्र का मामला […]

You May Like