
सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के छठवें दिन छत्रसाल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में समय प्रेस एनएनएस भदोही (उत्तर प्रदेश) ने टाटा कॉलेज सीधी इलेवन को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर भदोही ने पहले गेंदबाजी चुनी। टाटा कॉलेज सीधी इलेवन ने 27.2 ओवर में 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनएनएस भदोही ने 8 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। सलमान अली ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान मोहम्मद उमर ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया की उपस्थिति में हुआ। अंपायर राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे।
