बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा हो रही है। इस पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने घटना को बर्दाश्त न करने वाला बताया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गहरी चिंता जताई है। हाल में बांग्लादेश में एक हिंदू महिला से बर्बरता हुई। गैंगरेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए। इस घटना ने देश में कानून व्यवस्था की कमी और अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्मों को उजागर किया है। इस घटना पर शिखर धवन ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित के लिए न्याय और समर्थन की कामना की है।
शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-बांग्लादेश में एक हिंदू विधवा से हुई क्रूरता के बारे में पढ़कर दिल टूट गया। किसी के साथ कहीं भी ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है। पीड़ित के लिए न्याय एवं समर्थन की प्रार्थना। यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
