
सतना:नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टोयोटा एजेंसी के सामने सीवर कार्य के दौरान श्रमिक स्व. संतलाल कुशवाहा जी की कुछ दिन पूर्व हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनात्मक मृत्यु हो गई थी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा कुशवाहा जी को शासन की ओर से पच्चीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उनके खाते में अंतरित कर डेमो चेक प्रदान किया गया।
साथ ही संबंधित संविदाकार मे. इनविराड प्रो. प्रा. लि. द्वारा पूर्व में ₹20,लाख/- की क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की जा चुकी है।इस अवसर पर मेरे साथ पार्षद तारिक रजा , पार्षद रसीद , उपायुक्त (वित्त) सत्यम मिश्रा , कार्यपालन यंत्री आर.पी. सिंह , विभागाध्यक्ष (अमृत-1 सीवर) के.पी. गुप्ता एवं सहायक यंत्री मुकेश चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे।
