अफीम के फूल…:सफेद सोने की कड़ाके की सर्दी में दिन-रात निगरानी

नीमच। जिले में अफीम की फसल पर सफेद फूल आने लगे हैं। इस बार लाइसेंस और बुआई में देरी के कारण कई खेतों में डोडा बनने की प्रक्रिया देर से शुरू हुई है, जबकि समय पर बोई गई फसलों में फूल और डोडे दिखाई देने लगे हैं। किसानों के अनुसार मौजूदा मौसम फसल के लिए अनुकूल है और अगले कुछ दिनों में खेत सफेद फूलों से ढंक जाएंगे। फूल आने के साथ ही अफीम के खेतों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इन दिनों मप्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन, लोग बारी-बारी से खेतों की रखवाली कर रहे हैं।

Next Post

बुनकरों से संवाद: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के 'सिल्क विलेज' सुआलकुची का किया भ्रमण

Thu Jan 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को अपने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी के समीप स्थित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के केंद्र सुआलकुची का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने ‘सिल्क विलेज’ के नाम से विख्यात सुआलकुची पहुँचकर रेशम उत्पादन की प्राचीन और पारंपरिक प्रक्रिया को बेहद करीब से देखा और […]

You May Like