अधूरा मल्टीलेवल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, फिर भी राष्ट्रीय कबड्डी की तैयारी

सतना: स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया अंतर्गत सोनौरा में निर्माणाधीन मल्टीलेवल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। करीब सवा छह एकड़ क्षेत्र में बन रहे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की लागत लगभग 29 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि अब तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है और तकनीकी जानकारों के अनुसार इसे पूरी तरह तैयार होने में कम से कम मार्च माह तक का समय लग सकता है, इसके बावजूद यहां राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन पर कथित तौर पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को जल्द से जल्द उपयोग में लाया जाए, ताकि प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन यहीं कराया जा सके। इस जल्दबाजी को लेकर खेल प्रेमियों और जानकारों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि अधूरे निर्माण और सीमित सुविधाओं के बीच इतने बड़े आयोजन को कराना कितना व्यावहारिक और सुरक्षित होगा। जानकारों का मानना है कि यदि बिना पूरी तैयारी के राष्ट्रीय स्तर का आयोजन कराया जाता है, तो इससे न सिर्फ खिलाडिय़ों को असुविधा हो सकती है, बल्कि शहर की छवि पर भी असर पड़ सकता है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर यह तर्क दिया जा रहा है कि आयोजन मिलने से सतना को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इन खेलों के लिए स्टेडियम 
मल्टीलेवल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को सतना स्मार्ट सिटी का वल्र्ड क्लास इंडोर स्टेडियम बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, कबड्डी, स्क्वॉश, बैडमिंटन सहित कई इनडोर और आउटडोर खेलों की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जानी हैं। लंबे समय से शहर के खिलाड़ी और खेल संगठन इस स्टेडियम के पूर्ण होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिल सके। हालांकि वर्तमान स्थिति में निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं को देखते हुए आयोजन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

Next Post

पेड़ से टकराकर वैन में भड़की आग, चालक झुलसा, ग्रामीणों ने 3 श्रद्धालुओं को बचाया

Thu Jan 8 , 2026
सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ओमनी कार में भीषण आग लग गई। पौड़ी गांव के पास स्टीयरिंग जाम होने से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और धू-धू कर जलने लगी। हादसे में कार चालक […]

You May Like