टीपी सोलर ने नौ महीने में बनाये 2.8 गीगावाट सोलर सेल

नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) टाटा समूह की कंपनी टीपी सोलर ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में 2.8 गीगावाट के डीसीआर सोलर सेल और 2.9 गीगावाट के सोलर मॉड्यूल का निर्माण किया है।
टाटा पावर रिन्यूअबल एनर्जी लिमिटेड की इकाई टीपी सोलर ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 2.9 गीगावाट के सोलर मॉड्यूल में भी 2.4 गीगावाट डीसीआर मॉड्यूल हैं और 0.5 गीगावाट एएलएमएम मॉड्यूल हैं।

उसने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तीसरी तिमाही में सोलर सेल के उत्पादन में सालाना आधार पर जबरदस्त वृद्धि देखी गयी। सोलर सेल का उत्पादन 196 मेगावाट की तुलना में लगभग पांच गुना होकर 940 मेगावाट पर पहुंच गया। वहीं, सोलर मॉड्यूल का उत्पादन सात फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 990 मेगावाट रहा। टीपी सोलर का विनिर्माण संयंत्र तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 4.3 गीगावाट है। खास बात यह है कि यहां महिला कर्मचारियों का अनुपात 80 प्रतिशत है। कंपनी ने इस संयंत्र के निर्माण में 4,300 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया है।

Next Post

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से लुढ़के प्रमुख सूचकांक

Wed Jan 7 , 2026
मुंबई, 07 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिग्गज कंपनियों में बिकवाली देखी गयी और प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 102.20 अंक (0.12 प्रतिशत) टूटकर 84,961.14 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का […]

You May Like