सोनिया से मिलने उनके आवास पर पहुंची शेख हसीना

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से आज उनके आवास पर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

श्री गांधी ने अपने व्हाट्स एप पर यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती हसीना तथा श्रीमती गांधी के बीच परस्पर रिश्तों को मजबूत करने तथा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस नेता ने व्हाट्स ऐप पोस्ट पर इस मुलाकात का एक वीडियो जारी करते हुए लिखा “बंगलादेश की प्रधान मंत्री महामहिम शेख हसीना वाजेद जी सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ आज दोपहर नई दिल्ली में। हमने भारत और बंगलादेश के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित प्राकृतिक बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।’

Next Post

भारत को विकसित बनाने के लिए अपने आपको खपा दें कर्मचारी: मोदी

Mon Jun 10 , 2024
नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों से विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को खपा देने का आह्वान किया है। श्री मोदी ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद अपराह्न प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों को […]

You May Like