ग्वालियर में बदमाशों ने किए हवाई फायर

ग्वालियर: ग्वालियर में झगड़े का बदला लेने के लिए 3 बदमाशों ने एक युवक से सरेराह मारपीट कर दी। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। घटना जनकगंज स्थित न्यू सब्जी मंडी की है। हमलावर अपने भाई से हुए झगड़े का बदला लेने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। कुछ ही घंटों में तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद करने के लिए पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

उपनगर मुरार 6 नंबर चौराहा निवासी प्रशांत पुत्र अजय शर्मा फिलहाल लक्ष्मीगंज में रहता है। वह अभी लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में काम करता है। दो दिन पहले प्रशांत का विवाद मनोज पाल से हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए हमला किया है। जब प्रशांत न्यू सब्जी मंडी की चौपाटी पर आया था तो वहां पर मनोज पाल के भाई विनोद पाल ने अपने दो साथियों सौरभ मलिक, प्रमोद उर्फ बड़े परिहार के साथ प्रशांत को घेर लिया। हमलावरों ने प्रशांत को घेरकर सड़क पर पटक कर मारपीट की है।
सड़क पर विवाद होते देख कर वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने कट्टे निकालकर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाई। गोलियां चलाने के बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए। मारपीट और फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचाकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

द्वारका-सोमनाथ तीर्थ दर्शन योजना, 179 सीटों के 2155 आवेदन, कल बुलाई बैठक

Sun Jan 4 , 2026
शिवपुरी: जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 11 जनवरी से 17 जनवरी तक के लिए द्वारका-सोमनाथ रेल तीर्थ यात्रा जा रही है। जिले को प्राप्त कुल 179 सीटों के विरुद्ध कुल 2155 प्राप्त आवेदनों में से तीर्थ यात्रियों के कंप्यूटर द्वारा रेण्डमाईजेशन कर चयन करने हेतु जिला स्तरीय प्रबंध […]

You May Like