इंदौर जल त्रासदी के विरोध में सोहागपुर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, जवाबदेही की मांग

सोहागपुर। युवा कांग्रेस के आवाहन पर सोहागपुर में कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जल त्रासदी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम की गंभीर लापरवाही से ड्रेनेज का दूषित और जहरीला पानी लोगों को सप्लाई किया गया, जिससे महिलाएं, पुरुष और बच्चे बीमार हो गए। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पार्षद, महापौर और स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सभी भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं, बावजूद इसके जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही। मंत्री द्वारा मीडिया से दुर्व्यवहार को भी असंवेदनशील बताया गया। इस विरोध में युवा कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर महापौर, पार्षद और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

जिला पंचायत उप चुनाव में मृत्युंजय मंदिर 1275 मतो से विजयी

Fri Jan 2 , 2026
गढ़। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 16 में उप चुनाव की मतगणना गंगेव बालक हायर सेकेंड्री स्कूल में सम्पन्न हुई. जहा 1275 मतो से मृत्युंजय मुन्ना मिश्रा खैरा ने जीत दर्ज की. 10 प्रतिशत चुनाव मैदान में थे, बतादें कि यह उपचुनाव अश्वनी प्रसाद मिश्रा उर्फ मुन्ना खैरा के निधन के […]

You May Like

मनोरंजन