
बागली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रह चुके स्वर्गीय भागीरथ गुप्ता की धर्मपत्नी लीला देवी गुप्ता का सोमवार देर रात्रि को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिवंगत श्रीमती लीला देवी गुप्ता कृषक रामेश्वर गुप्ता जगदीश गुप्ता एवं पत्रकार मुकेश गुप्ता की माताजी रही
दिवंगत लीला देवी गुप्ता अंतिम समय तक स्वस्थ रही उनकी याददाश्त भी बहुत अच्छी रही आजादी पूर्व की बातें भी वह बेबाकी से बताती रही उन्होंने आजादी के बाद से हुए दूसरे लोकसभा विधानसभा एवं नगर परिषद के सभी चुनाव में मतदान कर देते हुए जागरूक नागरिक का परिचय दिया भारत में हुए1949 के पहले चुनाव में उनकी उम्र 17 वर्ष की होने के कारण उस चुनाव में भाग नहीं ले पाए थे । उनके परिजन बताते हैं ।कि उन्होंने आज तक किसी भी परिस्थिति में मतदान महोत्सव को नहीं छोड़ा मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके नवीन निवास गुप्ता सदन से शुरू हुई मुक्तिधाम स्थल तक बड़ी संख्या में समाज जन और क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
