भाजपा विधायक के चचेरे भाई ने की आत्महत्या

ग्वालियर, 08 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार से भारतीय जनता पार्टी विधायक मोहन सिंह राठौर के चचेरे भाई अशोक सिंह राठौर ने आज अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली।

कंपू थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासी अशोक सिंह राठौर ने अपने घर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। वे कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिवार अशोक सिंह राठौर को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्वर्गीय राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर के चचेरे भाई थे। वे लंबे समय से कांग्रेस के नेता थे। वर्तमान में उनका बेटा भी कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

Next Post

रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे की हत्या

Sat Jun 8 , 2024
दमोह, 08 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने आज सुबह ढाई महीने के एक बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे के पिता लेखराम आदिवासी ने बताया कि आज तड़के उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन पर बच्चे को पानी पिला रही थी, उसी समय […]

You May Like