राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे मोदी

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) श्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुबह यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मोदी सुबह साढ़े सात बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

 

इस मौके पर तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मौजूद रहेंगे।

 

श्री मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी।

 

श्री मोदी के साथ उनके मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे।

Next Post

कांग्रेस कार्य समिति में राहुल को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने का प्रस्ताव पारित

Sat Jun 8 , 2024
नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति ने पार्टी नेता राहुल गांधी को सर्वसम्मति से लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने का प्रस्ताव पारित किया और कहा कि श्री गांधी ही लोकसभा में पार्टी के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं। […]

You May Like