भोपाल: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस विधायकों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए वोट की कीमत समझनी चाहिए और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बंदर, पूतना, रावण या राक्षस जैसी हरकतें न करें।
शर्मा ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि कोई भी हाथ में उस्तरा लेकर हिंसा करने की कोशिश न करे, वरना मध्यप्रदेश के कानून के अनुसार जेल जाना पड़ेगा।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में व्यापक विकास कार्य किए हैं, जिनमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, नल-जल योजना और किसानों को सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकसित हो रहा है,औद्योगिक कॉरिडोर, चौड़ी सड़कों से लेकर गांव-गांव तक पानी पहुंचाने तक के प्रयास जारी हैं।शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे विकास को देखकर कांग्रेस घबरा रही है, और इसलिए उत्तेजक व्यवहार कर रही है।
