सतना: मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लडक़ी को भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस ने गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के अचानक कहीं चले जाने की शिकायत 25 नवंबर को की गई थी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की गई. जिसके जरिए लडक़ी के गुजरात के बड़ोदरा में होने की जानकारी सामने आई. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने लडक़ी को वहां से दस्तयाब कर लिया.
अपने कथन में लडक़ी ने बताया कि ग्राम जूना केशराना मुवाडा जिला बड़ोदरा का निवासी सतीष वादी पिता रमन भाई वादी उम्र 19 वर्ष उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया था. जहां पर आरोपी युवक ने लडक़ी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. यह देखते हुए पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
