बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके

नयी दिल्ली, (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 7:26 बजे बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गयी। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
केन्द्र के अनुसार भूकंप 20.56 उत्तरी अक्षांश और 92.31 पूर्वी देशांतर पर 35 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया।
कन्द्र ने बताया कि इससे पहले दिन में ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में भारतीय समयानुसार सुबह 4:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गयी। भूकंप की गहरायी 75 किमी पर थी।

Next Post

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-साय

Wed Dec 3 , 2025
रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। श्री साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने समाज […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।