भिंड:जिले के मिहोना नगर के वार्ड आठ में बीती रात्रि चोरों ने तीन सूने घरों को निशाना बनाया। सुनीता देवी, वींरेंद्र शुक्ला एवं गिरजा शंकर गोश्वमी बरहेट वाले उरई रोड पर किराए के मकान में रहते थे। किसी कार्य से वीरेंद्र ओर गिरजाशंकर बाहर गए हुए थे।
उनके सूने घरों में चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया। मिहोना थाना प्रभारी विजय केंन ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
