श्रीलंका ने वर्ष 2025 में 328 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो, 13 नवंबर (वार्ता) श्रीलंकाई नौसेना ने 2025 में अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में अब तक 328 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी श्रीलंका के एक उप मंत्री ने गुरुवार को दी।

श्रीलंका के मत्स्य पालन, जलीय एवं महासागर संसाधन उप मंत्री रत्ना गामेज ने संवाददाताओं से कहा कि नौसेना ने मछुआरों द्वारा उपयोग किए गए 41 मछली पकड़ने वाले नावों को भी जब्त किया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में विदेशी मछुआरों के अवैध प्रवेश पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया है तथा 2024 की तुलना में इस वर्ष गिरफ्तारियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

श्री गामेज ने कहा कि इन प्रयासों में नौसेना को मत्स्य पालन, जलीय एवं महासागर संसाधन मंत्रालय तथा श्रीलंकाई पुलिस का सहयोग प्राप्त है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले विदेशी मछुआरे स्थानीय मछुआरों एवं देश के समुद्री पर्यावरण के लिए अस्तित्व का खतरा उत्पन्न करते हैं, विशेष रूप से तब जब वे नुकसान पहुंचाने वाले मछली पकड़ने के तरीकों का उपयोग करते हैं जो श्रीलंका में प्रतिबंधित हैं।

 

 

Next Post

युवक से धारदार तलवार बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर: हातोद पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से 32 इंच लंबी लोहे की धारदार तलवार जब्त की गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.उपनिरीक्षक संजय यादव ने बताया कि पुलिस को […]

You May Like

Play sound