आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुए विवाद के मामले में आठ गिरफ्तार

बुरहानपुर:  बुरहानपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद कुछ उपद्रवियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पथराव किया। घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले सहित आठ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि कल शाम फरियादी द्वारा थाना गणपति नाका में उपस्थित होकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने संबंधी शिकायत की गयी। गणपति नाका पुलिस द्वारा शिकायत की तस्दीक कर कारवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इतवारा क्षेत्र में हुडदंग करते हुए नारेबाजी कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया। क्षेत्र में तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया। जहां उपद्रवी तत्वों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए बलवा कारित किया। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना पर त्वरित कार्यवाही कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। शहर भर में पुलिस के फिक्स पॉइंट्स लगाए गए है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस बल द्वारा इतवारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शहर में पूर्णतः शांति बनी हुई है।

Next Post

सड़क दुर्घटना में पुलिस आरक्षक की मौत

Mon Jun 3 , 2024
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में आरोपी को कोर्ट ले जा रही एक जीप के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से जीप मे सवार एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल जिले की पोंडी पुलिस चौकी से जिला अदालत जा रही जीप सिविल लाइन थाना […]

You May Like