नौतपा के आखिरी दिन पारा लुढक़ा, बादलों का पहरा

 बूंदाबांदी के बाद दिन मेें सूर्यदेव ने दर्शन
जबलपुर: रविवार को नौतपा के आखिरी दिन पारा लुढक़ने के साथ आसमान पर बादलों का पहरा रहा। सुबह से बादल छाए रहे। जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत रही। बूंदाबंादी भी हुई इसके बाद दिन में जरूर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। नौतपा के आखिरी दिन सूर्यदेव वैसे नहीं तपे जैसे आठ दिनों में तपे थे। बादलों के सामने सूरज के तेवर फींके पड़ रहे।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी से होता हुआ आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। वहीं एक अन्य पश्चिमी परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर बा बना हुआ है।

जिसके असर से बारिश के आसार बने हुए है।  अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस  से लुढक़र 39.5 डिग्र्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 41 और शाम को 28  प्रतिशत दर्ज की गई।  दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

कातिल बालिका को बाल संप्रेषण-सुधार गृह शहडोल भेजा

Mon Jun 3 , 2024
दोहरा हत्याकांड: रिमांड में मुकुल से चल रही पूछताछ  जबलपुर: सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने नाबालिग लडक़ी को बाल सप्रेषण और सुधार गृह शहडोल भेज दिया है। जबकि  मुख्य आरोपित मुकुल सिंह अब भी पुलिस रिमांड […]

You May Like