भिंड: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी भिंड पहुंचे जहां पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जोशी ने भाजपा नेता आशीष भारद्वाज की माताजी के स्वर्गवास के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी ने भाजपा नेता भारद्वाज के निवास पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, अशोक भारद्वाज, अमित भारद्वाज, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, मंडलेश्वर गुर्जर, बंटू भदौरिया, दीपक बरुआ, मोहित भदौरिया, राजवीर शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
