मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने मोबाईल फोन झपटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को फरियादी डाँ. दीपक भोजवानी निवासी इन्द्रविहार कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. भोजवानी ने पुलिस को बताया कि देर रात को अल्पना तिराहा से एक अज्ञात वाहन चालक तेजी से अपनी गाड़ी चलाते हुए आकर उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन झपटा मारकर ले गया था. मामले पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों से प्राप्त फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश पूरी की गई. आरोपी बुधवार को देर रात जब चोरी का मोबाईल बैचने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. गिरफ्तार आरोपी के पहले के रिकार्ड को भी खंगाला गया, तो पता चला कि मोबाईल चोरी व झपटमारी के प्रकरणो में थाना जीआरपी भोपाल में वह पहले भी गिरफ्तार हुआ था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफसान खांन (22) निवासी सईद नगर के रूप में हुई है.

 

Next Post

रिलायंस जियो के सबस्क्राइबरों को 18 महीने तक निःशुल्क मिलेगा गूगल एआई प्रो का एक्सेस

Thu Oct 30 , 2025
मुंबई, 30 अक्टूबर (वार्ता) रिलायंस जियो के सबस्क्राइबरों को 18 महीने तक गूगल एआई प्रो प्लान निःशुल्क मिलेगा। रिलांयस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को बताया कि गूगल के साथ साझेदारी के तहत इस प्लान की कीमत 35,100 रुपये है। जियो सबस्क्राइबरों को दो टीबी क्लाउड स्टोरेज और गूगल के एआई प्लेटफॉर्म […]

You May Like