इंदौर:शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी है. जिसके तहत यातायात पुलिस ने एक ब्लैक फिल्म लगी कारों को पकड़ा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की.पुलिस के अनुसार सूबेदार ब्रजराज अजनार रेडिसन चौराहा पर ड्यूटी पर थे, तभी रोबोट चौराहा पर तैनात आरक्षक संजय जाट ने सूचना दी कि एक काले रंग की थार गाड़ी नम्बर एमपी 09 एएफ 3322 पूरी तरह से ब्लैक फिल्म लगी हुई रेडिसन की ओर आ रही है.
सूचना मिलते ही सूबेदार अजनार और आरक्षक राहुल ने वाहन को रोककर जांच की. जांच में गाड़ी की सभी खिड़कियों पर ब्लैक फिल्म लगी पाई गई, जिसे मौके पर ही हटवाया गया. चालक पर चालानी कार्रवाई की गई और उसे भविष्य में दोबारा ब्लैक फिल्म न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई.यातायात डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी ने बताया कि शहर में ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, क्योंकि यह न केवल कानूनन प्रतिबंधित है, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अनुचित है.
