हिमेश रेशमिया ने कैप मेनिया टूर का किया,21 दिसंबर को दुबई में होगा धमाका!

मुंबई, (वार्ता) रॉकस्टार हिमेश रेशमिया ने कैप मेनिया टूर एलान कर दिया है।

हिट-मशीन हिमेश रेशमिया ने अपने कैप मेनिया टूर का इंटरनेशनल लेवल पर ऐलान कर दिया है। हिमेश ने इसका प्रोमो जारी करते हुए कहा कि अब आएगा “सुरूर का सैलाब” और “म्यूज़िकल सुनामी”!

मुंबई और दिल्ली में ज़बरदस्त शो के बाद अब हिमेश रेशमिया 21 दिसंबर को दुबई में अपना पहला इंटरनेशनल शो करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत के शो तो सिर्फ़ ट्रेलर थे। असली धमाका अब ग्लोबल स्टेज पर होगाद्यहिमेश ने मुंबई के जियो गार्डन और दिल्ली के दो बैक-टू-बैक सोल्ड आउट कॉन्सर्ट्स से इतिहास रचा, जिनमें 55,000 से ज़्यादा फैन्स शामिल हुए। अब दुबई शो के ऐलान के साथ, फैन्स बेसब्री से इस इंटरनेशनल म्यूज़िकल टूर का इंतज़ार कर रहे हैं।

 

Next Post

कुमार शानू का रोमांटिक धमाका "हाय मेरा दिल" रिलीज

Wed Oct 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भारतीय संगीत जगत के प्रसिद्ध गायकों में से एक कुमार शानू का नया रोमांटिक गाना “हाय मेरा दिल” रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में नब्बे के दशक के संगीत और वर्तमान रूहानी धुन का बेहतरीन सम्मिश्रण किया गया है, जिससे हर उम्र […]

You May Like