मुंबई, (वार्ता) हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ‘देवरा: पार्ट 1’ का हिंदी वर्ल्ड टीवी प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 26 अक्टूबर को होगा।
बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद स्टार गोल्ड एक्शन ड्रामा ‘देवरा: पार्ट 1’ का हिंदी वर्ल्ड टीवी प्रीमियर पेश करने के लिए तैयार है। यह फिल्म इस रविवार, 26 अक्टूबर, रात 8 बजे, केवल स्टार गोल्ड पर प्रसारित होगी।
फिल्म निर्माता कोरताला शिव द्वारा निर्देशित और सुधाकर मिकिलिनेनी और कोसाराजू हरिकृष्णा द्वारा निर्मित, ‘देवरा: पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर ,सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की अहम भूमिका है।
जूनियर एनटीआर ने कहा, “‘देवरा: पार्ट 1’ को मिली प्रतिक्रिया सचमुच जबरदस्त रही है। दर्शकों के प्यार और जुनून ने हमें दिखाया कि यह कहानी पूरे देश के लोगों के साथ कितनी गहराई से जुड़ी। मैं हर उस प्रशंसक का आभारी हूँ जिसने भावनाओं और एक्शन की इस दुनिया को अपनाया। मुझे इस बात की भी खुशी है कि अब हर जगह परिवार 26 अक्टूबर, रविवार रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर इसके हिंदी टीवी प्रीमियर के साथ इस यात्रा को फिर से जी सकते हैं।”
