रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की

मुंबई, (वार्ता) रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला की आने वाली फिल्म काफी चर्चा में है। सेट से झलकियां और लीक हुई तस्वीरें सामने आने के बाद से ही यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में है। ऐसे में जब इस तिकड़ी को साथ में शूटिंग करते देखा गया, उसके बाद फैन्स के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई यह जानने के लिए कि आखिर यह टीम किस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

सूत्रों के अनुसार,इस प्रोजेक्ट की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। टीम ने हाल ही में आखिरी शेड्यूल खत्म किया है, जिससे इस साल के सबसे बड़े और रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक की शूटिंग पूरी हो गई है।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, “शूटिंग आराम से पूरी हो गई है और मेकर्स जल्द ही कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर अगले हफ्ते आ सकती है। रणवीर और श्रीलीला की जोड़ी बहुत अच्छी लगी है, जो नई, जोश से भरी हुई और दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।”

फिलहाल फिल्म से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों में एक बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।

 

 

Next Post

कार्तिक आर्यन के साथ नयी ‘यारों वाली बात 2.0’ कैंपेन के ज़रिये दोस्ती के ‘पहली बार’ वाले पलों का जश्न

Sun Oct 12 , 2025
मुंबई, (वार्ता) हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ब्रांड एंबेसडर कार्तिक आर्यन के साथ नयी ‘यारों वाली बात 2.0’ कैंपेन के ज़रिये दोस्ती के ‘पहली बार’ वाले पलों का जश्न मनाया। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने पब्लिसिस ग्रुप इंडिया की टीम स्पिरिट के साथ मिलकर अपना नया कैंपेन ‘यारों वाली बात […]

You May Like