
ग्वालियर। माधव शिक्षा महाविद्यालय द्वारा गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन आज तराणेकर सभागार संघ कार्यालय में किया गया। शक्ति और भक्ति के इस संगम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र वैद्य, सचिव मध्य भारत शिक्षा समिति, विशिष्ट अतिथि प्रभात फाटक, शासी निकाय अध्यक्ष, रविकांत अदालतवाले सदस्य शासी निकाय तथा निर्णायकों के रूप में रुचि श्रीवास्तव प्रभाकर भरतनाट्यम एवं आकाश शर्मा डायरेक्टर और कोरियोग्राफर एक्सीलेंस डांस क्लास मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति माधव शिक्षा महाविद्यालय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक डॉ मनीषा पाठक एवं संरक्षक प्राचार्य डॉ विवेक भदौरिया रही। गरबा डांडिया प्रतियोगिता में कुछ टाइटल्स से छात्रों को पुरस्कृत किया गया। गरबा क्वीन मेघना गोरखवार डी एल एड की छात्रा बनी जबकि गरबा किंग शुभम नरेल बी एड प्रथम सेमेस्टर के छात्र बने। वहीं बेस्ट कॉट्यूम फीमेल जीता ज्याेषिता राजे बी एड तृतीय सेमेस्टर एवं बेस्ट कॉस्ट्यूम मेल नीरज बरार बी एड प्रथम सेमेस्टर ने डांडिया क्वीन बनी बी एड की ललिता रावत जबकि डांडिया किंग का टाइटल जीता बी एड के ही कुणाल पाल ने।
