
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आज महानवमी के अवसर पर विशेष पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परंपरागत विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और कन्याओं का पूजन कर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया।
मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उनके चरण पखारे। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का ऐसा महापर्व है, जिसमें नारी शक्ति की पूजा कर समाज में सम्मान और समरसता का संदेश दिया जाता है। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराना केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति आदर और श्रद्धा का प्रतीक है।
