त्योहारों के बीच देश में मौसम का बदला-बदला मिजाज

देश में Weather का इस समय मूड स्विंग चल रहा है, अलग-अलग राज्यों में अस्थिर स्थिति बनीं हुई है। पूर्वानुमान के अनुसार कई जगहों पर दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भी रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है।

देश भर में मौसम इन दिनों अजब रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मानसून की विदाई के बाद लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार समेत 17 राज्यों में त्योहारों के ठीक पहले बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय एक लो-प्रेशर क्षेत्र के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिन कई क्षेत्रों के लिए बारिश लेकर आएंगे।

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तो तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की भी आशंका है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, दक्षिण में तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी बादल बरसने की पूरी संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Next Post

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

Sat Sep 27 , 2025
 सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खास रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा। एशिया कप 2025 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बल्ले से […]

You May Like