44 डिग्री तापमान के बाद मौसम में आया बदलाव सुबह-दोपहर बारिश के बाद शाम को चली तेज हवा

उज्जैन। 44 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुके तापमान के बाद रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद 10 बजे से सूरज के तेवर दिखाई देने लगे। 2 घंटे बाद ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। जो शाम को 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच दोपहर 3 बजे 10 मिनट तक बारिश हुई और मौसम में बदलाव आ गया शाम तक तेज हवा चलती रही। शहर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मई माह के 15 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ था। तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा था। बारिश और आंधी का क्रम भी जारी था। 20 मई बाद तापमान में तेजी आने लगी। जिनके साथ ही रात का तापमान बढ़ाने और गर्म हवा चलने पर भीषण गर्मी का एहसास होने लगा था। 23 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज हुआ। गर्मी से दिन-रात शहर वासियों की बेचैनी बढ़ गई। तभी मौसम विभाग से खबर आई की चक्रवर्ती तूफान रेलम रविवार शाम पश्चिम बंगाल की खाड़ी से टकराएगा और मध्य प्रदेश का मौसम भी बदल जाएगा। मौसम विभाग की खबर सही साबित हुई रविवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बदलाव के आसार दिखाई दिए। उज्जैन में सुबह हल्की बारिश हुई। दोपहर 3 बजे आसमान में बादल छाए और 15 मिनट तक बारिश हुई। दिन भर की गर्मी से राहत मिल चुकी थी हवा की रफ्तार भी 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई थी। पिछले तीन दिनों से जिस तरह से गर्म हवा चल रही थी उसमें भी बदलाव हुआ था। रविवार देर शाम तक हवा की गति 12 किलोमीटर की बनी हुई थी। जीवाजी राव वेधशाला अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मौसम में आया बदलाव रविवार रात तक ही रहेगा। हवा चलने से आसमान में छाए बादल आगे निकल जाएंगे। सोमवार से फिर गर्मी का एहसास होगा। पश्चिम बंगाल से टकरा रहे चक्रवर्ती तूफान असर प्रदेश में कम ही दिखाई देगा।

 

सबसे अधिक रहा न्यूनतम तापमान

20 मई के बाद शुरू हुई गर्मी रिकॉर्ड तोड़ती दिखाई दे रही है। अधिकतम तापमान जहां 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। वही न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना हुआ था। लेकिन उत्तर पश्चिमी गर्म हवा की रफ्तार बढऩे से शनिवार रविवार रात न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे अधिक 31.2 डिग्री उज्जैन में दर्ज किया गया। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि अब तक न्यूनतम तापमान इतना अधिक नहीं पहुंचा है। 22 मई 2010 को 30.8 डिग्री दर्ज हुआ था। उसे वक्त भी न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा था लेकिन शनिवार रविवार रात न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ा है। अधिकतम तापमान भी मई 2010 में ही 46 डिग्री पहुंचा था आगामी दिनों में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटने की संभावना नजर आ रही है।

Next Post

कुछ ताकतें हैं जिन्हें भारत की प्रगति से दर्द हो रहा है: मोदी

Sun May 26 , 2024
देवरिया, 26 मई (वार्ता) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में देवरिया में कहा कि कुछ ताकतों को भारत की प्रगति से दर्द हो रहा है लेकिन चार जून को राजग गठबंधन की प्रचंड जीत होने जा रही है। रूद्रपुर में बांसगांव और देवरिया से पार्टी […]

You May Like