मुख्यमंत्री ने किया संसदीय क्षेत्र में चुनाव का शंखनाद, 

नामांकन रैली में कहा पीएम के लिये देश ही परिवार, इंडि गठबंधन को परिवार की चिंता देश की नही

 

खरगोन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी व सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के समर्थन में नामांकन रैली ओर सभा के साथ चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनुमान भक्त बताते हुए बात-बात पर मोदीजी को कोसने वाले इंडी गठबंधन के नेताओं को परिवार की चिंता है देश की नही। पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं देश के 142 करोड़ ये मेरे खानदान के लोग है, मेरे परिवार के लोग है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया बुधवार प्रातः हेलीपेड से सीधे कलेक्टोरेट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोकसभा संयोजक व विधायक बालकृष्ण पाटीदार, खरगोन जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, बड़वानी जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पार्टी प्रत्याशी श्री पटेल का नाम निर्देशन पत्र जमा करवाया। तत्पश्चात जवाहर मार्ग पर विशाल नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कल हम सबने हनुमान जयंती मनाई। हम अपने हनुमानजी को याद करें व रामराज्य को याद करें। आज भी जैसे रावण को घमंड था वैसे ही आज घमंडिया गठबंधन है। नामांकन सभा को प्रत्याशी श्री पटेल ने संबोधित करते हुए जनआशीर्वाद मांगा। रोड शो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री गणेश मंदिर कुंदा तट पहुंचकर संपन्न हुआ। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मोहन राठौर ने किया।

रामराज्य के लिए जनता की सेवा कर रहे हैं मोदीजी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा वर्तमान में हनुमानजी का भक्त लोकसभा में सरकार बनाने के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया है। जिसका अपना कोई परिवार नहीं है। मोदीजी जनता राज, रामराज्य बनाने के लिए लगातार सेवा कर रहे हैं। यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदीजी के लिए है। मोदीजी का सरकार में आना रामराज्य की स्थापना का उदाहरण थ

अंग्रेज तो चले गए लेकिन कांग्रेस छोड गए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। चाहे टंट्या मामा हो, रानी अवंतीबाई लोधी, हो, यह लंबी परंपरा है। उन्होंने अपना जीवन भारत की आजादी के लिए, भारत की प्रगति के लिए, अंग्रेजों को भगाने के लिए बलिदान कर दिया। अंग्रेज तो चले गए लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस छोड़ गए। मुख्यमंत्री ने कहा हम अपने झंडे के साथ कीचड़ में कमल खिलाने निकले हैं लेकिन क्या मालूम उन्हें भगवा कलर से क्या आपत्ति है। इनकी क्या दुश्मनी है। दूरदर्शन वालों ने अपने प्रतीक चिन्ह में भगवा क्या ले लिया हाय भगवा, हाय भगवा, हाय भगवा की छाती पीट रहे हैं। उनकी छाती पर सांप लौट रहा है। हमारे तो हर देवस्थान पर भगवा झंडा लगता है। सन्यास धारण करने वाले भगवा वस्त्र पहनते हैं। साधु-सन्यासियों को कहां ले जाओगे। धारा 370 हटाकर कश्मीर को सुंदर बनाने का कार्य किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी ने किया है। भगवा झंडा भारत माता के हाथ में भी है तो क्या भारत माता का चित्र बदल दोगे।

जैसे ही 99 गालियों के बाद उसने सौवीं गाली दी भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र धारण कर शिशुपाल की गर्दन काट दी। आपकी अंगुली में भी सुदर्शन चक्र है। कांग्रेस ने भी 100 गलतियां कर दी हैं। चुनाव वाले दिन 13 मई को आपको अपनी अंगुली का प्रयोग करना है। कांग्रेस के सारे आतंक का अंत करना है।

हम तो केवल आइना बता रहे हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल में संसाधनों पर उठे विवाद पर कहा मनमोहन सिंह ने कहा था देश के सभी संसाधनों के ऊपर पहला अधिकार मुस्लिम समाज का रहेगा। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह सर्वे कराएगी कि जिनके पास ज्यादा संपत्ति है, ज्यादा मकान है, ज्यादा सोना है उनसे छीनकर उन्हें देगी जिसका कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने पहला हक बताया था। क्या यह हमने बोला था। अब सोनिया गांधी छाती ठोंककर सामने आ गई हैं। जबकि हम तो केवल आइना बता रहे हैं।

टंटया मामा जैसे क्रांतिकारियों पर हमें गर्व है

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा निमाड़ का यह क्षेत्र व धरती की खुशब अलग है। यहां वीर, महावीरों की लंबी श्रंखला है। निमाड़ के टंट्या मामा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। हमें इस बात का गर्व है। निमाड़ के बालक ने अपने जीवन काल में जो पराक्रम दिखाया, उसके सम्मान में ट्रेन रूकती है। वो अंग्रेज जिनका सूर्य अस्त नहीं होता था। उनसे ज्यादा हिम्मत व हौंसला रख हिमालय से बात करने वाले टंट्या मामा की धरती से मैं आपको प्रणाम करता हूं। आपको बधाई देना चाहता हूं।

Next Post

कांग्रेस की नामांकन रैली आज

Wed Apr 24 , 2024
जीतू पटवारी व सचिन पायलट होंगे शामिल, गांधी चौराहा पर होगी जनसभा   मंदसौर। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर कल शुभ महूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगे उनके साथ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा व अरुण यादव भी […]

You May Like