उफ! ये गर्मी: पारा 43 डिग्री हुआ पार सीजन का सबसे गर्म दिन हुआ रिकॉर्ड सूर्यदेव ने उगली आग, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

जबलपुर। गर्मी चरम पर पहुंंच गई और इसका प्रकोप जारी है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। पारा 43 डिग्री पार हो गया और शहर आग की भट्टी जैसा तपा।   जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे सूर्यदेव के तेवर भी उग्र होते गए। दोपहर में ऐसा लगा जैसे मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हो। गर्म हवा के थपेड़ों ने भी लोगों को बेहाल किया।  दिनभर सूर्यदेव और गर्म हवाओं ने लोगोंं को झुलसाया।

कहीं सडक़े सूनी तो कहीं जतन

पारे के उछाल मारने और संडे होने से शहर की सडक़ों पर कफ्र्यू जैसे हालात बन गए। सडक़े सूनी रही। जिन्हें  जरूरी काम से बाहर निकला था उन्होंने चटख धूप और गर्म हवा के थपेड़े से बचने चश्मा, गमच्छा, टोपी, छाता का सहारा लिया।

ऐसा रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस से चढक़र 43.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।  न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 52 और शाम को 20 प्रतिशत दर्ज की गई। 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चली।

 

 

Next Post

उमंग सिंघार ने मोहन यादव पर सीधी की घटना को लेकर किया हमला

Sun May 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 26 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीधी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर जमकर हमला बोला। श्री सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट […]

You May Like