संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ करते हुये कहा है कि वह वैजयंतीमाला और श्रीदेवी की तरह है।

संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा ,संजीदा शेख फरदीन खान और शेखर सुमम जैसे कलाकार शामिल हैं।

हीरामंडी: द डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुयी है।

‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में सोनाक्षी सिन्हा ने दोहरी भूमिका निभायी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना और फरीदान की भूमिका निभायी है, जो मां बेटी होती हैं।
सोनाक्षी के इन किरदारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं ।
इस बीच भंसाली ने भी सोनाक्षी की तारीफ की है।

भंसाली ने कहा,मैं सोनाक्षी की बेजोड़ स्टार पावर और व्यक्तित्व के कारण उनके साथ काम करना चाहता था।
उनकी आंखों में, उनकी चाल में, उनकी संवाद अदायगी में कभी न मिटने वाली आग है।

वह वास्तव में बॉलीवुड, भारतीय सिनेमा, मुख्यधारा की सर्वोत्कृष्ट स्टार हैं।

वैजयंतीमाला और श्रीदेवीजी की तरह, -सोनाक्षी भी स्टारडम और व्यक्तित्व के उस कद में आती हैं।
वह एक उत्कृष्ट लड़की है।

Next Post

भारत के डेटा सेंटर में तेजी से एक करोड़ वर्ग फुट जगह की मांग बढ़ेगी: जेएलएल

Sat May 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत के डेटा सेंटर में आयी तेजी से 2026 तक एक करोड़ वर्ग फुट रियल एस्टेट स्पेस की मांग बढ़ सकती है, जिसमें 5.7 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित होगा। संपत्ति सलाहकार जेएलएल ने […]

You May Like