भोपाल: ओबीसी आरक्षण को लेकर आज राजधानी में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि कांग्रेस और मार्क्सवादी दलों समेत सभी राजनीतिक दलों ने 27 फीसदी आरक्षण के जल्द क्रियान्वयन का संकल्प पारित किया है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर से रोजाना सुनवाई शुरू होगी। इसके मद्देनज़र 10 सितंबर को विभिन्न याचिकाओं और उनकी पैरवी कर रहे वकीलों से चर्चा का निर्णय लिया गया है, ताकि कोर्ट की कार्यवाही से पहले इस विषय पर एकमत होकर ठोस सहमति बनाई जा सके।
