सिडनी में एक घर में बेहोश पाए गए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सिडनी 24 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिम में स्थित एक घर में रविवार को बेहोश पाए गए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 7:30 बजे मध्य सिडनी से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित उपनगर ल्यूरा स्थित इस घर में स्वास्थ्य जाँच के लिए आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि वहां पहुंचे अधिकारी ने घटनास्थल पर तीन लोगों को बेहोश पाया जिनमें दो पुरुष, उम्र लगभग 40 वर्ष , को चाकू के कई घाव लगे हुए थे और एक महिला, उम्र लगभग 60 वर्ष , बेहोश पड़ी थी।

तीनों लोगों का अस्पताल ले जाने से पहले एम्बुलेंस चिकित्साकर्मी द्वारा उनका इलाज किया गया। दोनों पुरुषों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर थी और महिला की हालत गंभीर थी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जाँच शुरू की।

Next Post

पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी बीजेपी, बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की तैयारी

Sun Aug 24 , 2025
लखनऊ, 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी । बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानकर बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की कवायद में जुट गई है। बीजेपी के सूत्रों की […]

You May Like