रणवीर सिंह ने छोड़ी प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘राक्षस’!

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस छोड़ दी है।

हनुमैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म राक्षस को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे।
कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने प्रशांत की फिल्म छोड़ दी है।
अब वह फिल्म राक्षस का हिस्सा नहीं हैं।

प्रशांत और रणवीर जिस फिल्म में साथ काम करने वाले थे, उसका टाइटल ‘राक्षस’ रखा जाने वाला था और यह फिल्म इंडियन माइथोलॉजिकल पर

आधारित होने वाली थी और इसमें रणवीर के किरदार में नकारात्मक शक्तियों के शेड्स दिखाई देने वाले थे।

कहा जा रहा है कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

Next Post

डीएस ग्रुप के कन्फेक्शनरी व्यवसाय ने 1,000 करोड़ का कारोबार किया

Thu May 23 , 2024
नयी दिल्ली, (वार्ता) डीएस ग्रुप की कन्फेक्शनरी शाखा, धर्मपाल सत्यपाल फूड्स लिमिटेड (डीएसएफएल) ने वित्त वर्ष 2023-24 में वार्षिक बिक्री कारोबार में 1,000 करोड़ रुपए को पार करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डीएस ग्रुप के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, “हम वित्तीय वर्ष 2023-24 में डीएस ग्रुप की […]

You May Like