नेहरू की गलती के कारण हमारी जमीन चीन के पास : यादव

महराजगंज (उत्तरप्रदेश), 22 मई  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलती के कारण देश की एक लाख किलोमीटर से ज्यादा जमीन आज भी चीन के पास है।
डॉ यादव महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बरगदवा ग्राउंड नौतनवां में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस या किसी पार्टी का नेता आए, कोई इस बात के लिए नहीं कहेगा कि हम इस देश में सरकार बनाएंगे तो हमारे द्वारा अतीत की इस बात की माफी मांगी जाएगी कि नेपाल से हमारे संबंध खराब क्यों थे। नेपाल से भारत के संबंध हजारों साल से बहुत अच्छे थे, केवल नेपाल ही नहीं हमारे देश की चारों तरफ की सीमाएं अगर असुरक्षित थी तो इसका सबसे बड़ा कारण क्या है।

उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के जो ‘साहिबजादे’ हैं, उनकी पांचवीं पीढ़ी के पड़नाना नेहरू जी ने गलती की, जिसके कारण इस देश के अंदर एक लाख किलोमीटर से ज्यादा जमीन आज भी चीन के पास है। ये पाप कांग्रेस के माथे है।

Next Post

जमीन विवाद को लेकर हुए संघर्ष में 14 लोग घायल

Wed May 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर, 22 मई  मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के दुहिया गांव में खेती की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 14 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया […]

You May Like