अभिनेता धर्मेंद्र को मध्य प्रदेश का किशोर कुमार सम्मान

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष-2022 लोकप्रिय अभिनेता श्री धर्मेन्द्र देओल को प्रदान किया गया। संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव द्वारा श्री धर्मेन्द्र देओल के मुम्बई स्थित निवास पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया गया।

यह सम्मान श्री देओल को अभिनय के क्षेत्र में सतत् सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना तथा श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिये प्रदान किया गया है। यह सम्मान प्राप्त कर श्री धर्मेन्द्र देओल भाव-विभोर हो गये और उन्होंने कहा ‘‘मैं कृतज्ञ हूं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया।

मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों का, जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है।

Next Post

बालाजी दरबार में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू, कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है श्रीराम कथा

Sun May 19 , 2024
ग्वालियर: शिंदे की छावनी स्थित पारदी मोहल्ला बालाजी दरबार में आयोजित में श्रीराम कथा का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा से पूर्व बालाजी दरबार से विशाल कलश यात्रा में माता बहने कलसो को लेकर चल रही थी बैंड बग्गी के साथ कलश यात्रा निकाली गई।राम कथा […]

You May Like