संविधान बचाने के चुनाव में होगी गठबंधन की जीत: अखिलेश

अमेठी/रायबरेली 17 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। संविधान, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है जिसमें गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो चुकी है।

कांग्रेस के पूर्व अघ्यक्ष राहुल गांधी के साथ संयुक्त जनसभाओं में उन्होने रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि यह चुनाव किसानों, माताओं, बहनों के सम्मान का चुनाव है। भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंचा दी। साइकिल, मोटर साइकिल से लेकर खाने-पीने की सब चीजें महंगी कर दी। महंगाई, बेरोजगारी आसमान पर पहुंचा दी। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। भाजपा की हर बात झूठी निकली। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये।

श्री यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन करना पड़ा। भाजपा काले कानून लाकर किसानों की फसल लूटना चाहती थी। किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। किसानों ने आंदोलन किया। एक हजार किसान शहीद हुए। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देगी। किसानों को सम्मान दिया। किसानों का कर्ज माफ करेगी।

उन्होने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोगों अपने वोट और बूथ की रक्षा करके गठबंधन को जिताने का काम करना है। भाजपा सरकार से जनता बहुत नाराज है। भाजपा सरकार ने देश को कर्ज में डुबो दिया। कर्ज लेने वाले तमाम उद्योगपतियों को विदेश भगा दिया। जो कहते थे न खाएंगे न खाने देंगे वे इतना खा गये हैं कि अब डकार नहीं ले रहे है। इलेक्टोरल बांड से हजारों करोड रुपये की वसूली की। अब पोल खुल गई। जनता भाजपा से बहुत नाराज है। चार चरणो के चुनाव भाजपा चारो खाने चित हो गई है।

श्री यादव ने कहा कि रायबरेली से राहुल गांधी का सच्चा रिश्ता है। रायबरेली में श्री राहुल गांधी की जीत देश की बड़ी जीतों में से एक होगी।

Next Post

चिराग-सात्विक की जोड़ी पहुंची थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में

Sat May 18 , 2024
बैंकॉक (वार्ता) भारतीय शटलर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष वरीयता प्राप्त युगल जोड़ी ने शुक्रवार को थाईलैंड ओपन 2024 में राउंड ऑफ आठ में मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज यहां खेले गये इस सुपर 500 टूर्नामेंट में […]

You May Like