भोपाल। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा पांच दिवसीय ज्ञान सभा का आयोजन किया जाएगा. 25 से 28 जुलाई 2025 तक आदि शंकराचार्य की जन्मभूमि कालड़ी में यह सभा आयोजित होगी. पाँच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए डॉ अतुल कोठारी ने कहा कि प्रथम 2 दिन राष्ट्री संगठन की कार्ययोजना और लक्ष्य के दृष्टिकोण की दिशा में चिंतन होगा. उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सभा में मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे. अपने भोपाल प्रवास के दौरान कोठारी ने बताया कि चिंतन बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के सानिध्य में संपन्न होगा. इसके अतिरिक्त 27 जुलाई को शिक्षा में भारतीयता विषय पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. जिसमें केरल के शिक्षाविद व गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे. 28 जुलाई को ज्ञान सभा विकसित भारत हेतु शिक्षा विषय पर राष्ट्रीय शैक्षिक मंथन का आयोजन होगा.
