भोपाल, 16 मई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार मालती जोशी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘पद्मश्री से सम्मानित, वरिष्ठ साहित्यकार दीदी मालती जोशी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
आपकी कृतियां साहित्य जगत की अनमोल धरोहर हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!