15 लाख क्विंटल के पास पहुंचा गेंहू का उपार्जन

105 केंद्रों पर चल रही है खरीदी

 

नवभारत, जबलपुर। जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का आंकड़ा लगभग 15 लाख के पास पहुंच चुका है,जो कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी कम है। इसके अलावा निर्धारित लक्ष्य के आसपास भी अभी तक गेहूं खरीदी का आंकड़ा नहीं पहुंच पाया है। जिसके कारण इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन बहुत ही कम मात्रा में हो रहा है। अभी भी कई खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है तो कुछ खरीदी केंद्रों पर एक- दो किसान द्वारा ही फसल पहुंचाई जा रही है।  जिनकी खरीदी अभी चल रही है। उल्लेखनीय है कि 29 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरु हो गई थी जिसके लिए जिले में 127 केंद्र स्थापित किए है। परंतु 2 माह से भी ज्यादा समय होने के बाद भी  105 केंद्र से 15630 किसानों द्वारा 14 लाख 62 हजार 390 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है।

116 केन्द्रों के 21140 स्लॉट हैं बुक

29 मार्च से शुरू हुई गेहूं की खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियम लागू किए गए थे।  जिसमें किसानों को अपने नजदीकी खरीदी केंद्र पर स्लॉट बुक करने के बाद ही फसल को पहुंचाया जाना था।  जिसके लिए अभी तक 116 केंद्र के 21140 स्लॉट बुक है। परंतु सिर्फ 15630 किसानों ने ही अभी तक अपनी फसल बेची है। बाकी के बचे हुए किसानों द्वारा खरीदी केंद्र पर फसल नहीं पहुंचाई गई, जिसके कारण खरीदी का आंकड़ा बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।

खरीदी के बचे अंतिम 5 दिन

गेंहू उपार्जन के लिए 15 मई अंतिम तिथि घोषित की गई थी। परंतु समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की रफ्तार बहुत ही धीमी गति से चल रही थी। जिसमें शुरुआत के अप्रैल महीने में तो बहुत ही कम मात्रा में गेहूं का उपार्जन हुआ था। जिसमें किसानों द्वारा खरीदी केंद्र पर गेंहू नहीं पहुंचाया जा रहा था। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खरीदी के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 मई कर दी गई है।  जिसके लिए अब अंतिम 5  दिन ही उपार्जन के लिए शेष बचे हैं।

Next Post

203 वाहनों पर कार्यवाही, जुर्माना वसूला

Wed May 15 , 2024
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के आदेश पर जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने कार्ययोजना तैयार कर यातायात पुलिस ने शहर के व्यस्ततम मार्गों से अतिक्रमण एवं नो पार्किंग जोन में खडे   वाहनों को हिदायत देकर हटाया। इसके साथ 203 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट […]

You May Like