छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों रुपये के घोटाले में 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

सुकमा 26 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला वर्ष 2021 एवं 2022 के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि में हुए कथित घोटाले से जुड़ा है।

ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 26/2025 के अनुसार, तत्कालीन डीएफओ अशोक कुमार पटेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य वन अधिकारियों एवं प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों और पोषक अधिकारियों के साथ मिलकर संग्राहकों को दी जाने वाली लगभग सात करोड़ रुपये की राशि में से एक बड़ा हिस्सा गबन किया।

जांच में दोषी पाए जाने पर जिन 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें चार वनकर्मी शामिल हैं उप वन क्षेत्रपाल चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, पोड़ियामी इड़िमा (हिडमा), एवं वनरक्षक मनीष कुमार बारसे। साथ ही सात प्रबंधक सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मोहम्मद शरीफ, सी.एच. रमना चिदूरी सुनील नुप्पो रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा और मनोज कवासी को भी गिरफ्तार किया गया है। गौर तलब है कि मामले के मुख्य आरोपी तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को 17 अप्रैल 2025 को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार प्रकरण की जांच जारी है और अन्य लोगो की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Next Post

पंचायत उप निर्वाचन के लिये मतदान 22 जुलाई को

Thu Jun 26 , 2025
भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2025 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 22 जुलाई को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का […]

You May Like