भारत की संस्कृति को सम्पूर्ण विश्व पहचानता है. डॉ.राजकुमार

० सरस्वती विद्यालय मड़रिया में सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2024 के दूसरे दिन संवाद सत्र का हुआ आयोजन

नवभारत न्यूज

सीधी 13 मई। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया सीधी में विद्याभारती महाकौशल प्रांत का सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2024 के दूसरे दिन संवाद सत्र में डॉ.राजकुमार आचार्य अध्यक्ष विद्या भारती महाकौशल प्रांत एवं कुलगुरु अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के मुख्य आतिथ्य एवं वर्ग कार्यवाह राम बहोरी पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बैकुंठ प्रसाद शाह विभाग समन्वयक ऊर्जांचल विभाग द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा 12वीं की परीक्षा में गणित समूह में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त सर्वेश मिश्रा पिता विनोद मिश्रा, प्राचार्य राजकुमार सिंह एवं व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्त को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में हमारी सांस्कृतिक विशेषता के महत्व को बताते हुए कहा कि हम उस देश के नागरिक हैं जिसकी संस्कृति को सम्पूर्ण विश्व पहचानता है। राष्ट्र तीन चीजों से बनता है भूमि, जल और संस्कृति। भारतीय संस्कृति की विशेषता भोगवादी नहीं, अपितु त्याग वादी है। हम अध्यात्मवादी हैं पोशाक वादी नहीं। समर्पण का भाव हमारी संस्कृति की पहचान है। हमारे देश में दधीचि जैसे ऋषि पैदा हुए जिन्होंने दूसरों के कल्याण के लिए अपनी अस्थियां दान कर दीं। पन्नाधाय अपने पुत्र का बलिदान कर दिया। इसी प्रकार हम भी दूसरों के कल्याण के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। आवश्यकताओं को सीमित रखते हुए जीवन रचना को श्रेष्ठतम की ओर ले जाना ही हमारा ध्येय है। हम सब में परमात्मा का स्वरूप देखते हैं। यथा जड़, चेतन, पृथ्वी आदि में जैसे चींटी को शक्कर खिलाते हैं, गाय को रोटी खिलाते हैं इसके पीछे अध्यात्म का भाव है। हम अपनी संस्कृति में अपने देश को भारत माता कहते हैं लेकिन विश्व में ऐसा कोई देश नहीं जो अपने देश को माता कहता हो। राष्ट्र हमेशा एक रहा है चाहे चंद्रगुप्त का समय हो या पृथ्वीराज चौहान का या शिवाजी का। उन्होंने राष्ट्र और राज्य में अंतर बताते हुए कहा कि राज्य एक राजनीतिक इकाई है जबकि राष्ट्र सांस्कृतिक इकाई है। जहां विज्ञान खत्म होता है वहां से अध्यात्म शुरू होता है। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह, एसआईटी कॉलेज के संचालक दीपक गुप्त एवं डॉ.राजेश मिश्रा संचालक ज्योत्सना जन कल्याण केन्द्र तथा सीधी जिले के भाजपा सांसद प्रत्याशी ने वर्ग दर्शन करते हुए सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

००

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में डॉ.आनंद राव, शिवानंद सिन्हा, रामशिरोमणि शर्मा विभाग समन्वयक शहडोल, डॉ.संतोष कनौजिया प्रान्तीय परीक्षा प्रमुख, हरिराम तिवारी विभाग समन्वयक छतरपुर, रवि मिश्रा विभाग समन्वयक रीवा, चुन्नीलाल बोपचे प्रान्तीय योग प्रमुख, मनोज पुरी गोस्वामी सह विभाग समन्वयक मंडला, भास्कर राव बडऩेकर विभाग समन्वयक जबलपुर, ग्रुप प्रसाद शुक्ल प्रांत संगीत प्रमुख, आशुतोष मिश्रा जिला सह सचिव, अशोक मिश्रा प्राचार्य मनिगवां, बृजेश कुमार मिश्रा प्राचार्य मझौली एवं अन्य सभी कार्यकर्ता वर्ग में पूरे समय के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

००००००००००००००००

Next Post

मंदसौर-नीमच लोकसभा सीट पर 74.50 प्रतिशत वोटिंग

Mon May 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मतदान का बहिष्कार करने पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, महिला वोटरों ने सेल्फी ली   मंदसौर । मंदसौर संसदीय सीट के लिए सोमवार शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। मंदसौर-नीमच लोकसभा सीट पर 74.50त्न वोटिंग […]

You May Like