ये है ब्रजेश की छोटी सी चाय की दुकान जहां चाय पीने आते रहते हैं VIP

जबलपुर:कल सोमवार शाम को सडक़ मार्ग से डुमना विमानतल के लिए रवाना हुये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भेडाघाट बायपास रोड स्थित अंध-मूक चौराहे पर अपना काफिला रुकवाया और सडक़ किनारे लगे स्टॉल शंकर चाट भंडार में चाय की चुस्कियां लीं। चाय की चुस्कियां लेने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुकानदार ब्रजेश लोधी से कुशलक्षेम पूछी परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ब्रजेश को चाय पीने के बाद पैसे भी दिये। मुख्यमंत्री के काफिले को अकस्मात् अपने दुकान में पाकर प्रफुल्लित ब्रजेश को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी छोटी सी दुकान पर स्वयं मुख्यमंत्री और सांसद चाय पीने आए हैं।

ब्रजेश ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी छोटी सी दुकान में कभी कोई मुख्यमंत्री चाय पीने आएंगे। बृजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसके जैसे छोटे दुकानदार से भी बड़ी ही आत्मीयता से मिले। ब्रजेश ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर उसे बहुत खुशी हुई, हमारे मुख्यमंत्री बड़े सहज और सरल स्वभाव के हैं। सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटेल, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर भी उनके साथ थे।

Next Post

बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार जरूर दें

Tue Jun 17 , 2025
सिंगरौली: सरई नालसा की कार्य योजना अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली हितेंन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वॉलंटियर शिवप्रसाद […]

You May Like