इज़रायली ड्रोन के गिराए जाने के बाद तेहरान के निकट विस्फोट की सूचना

तेहरान, (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पूर्व में पाकदाश्त शहर के निकट शुक्रवार शाम को एक विस्फोट की आवाज़ सुनी गई।

अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि कि यह विस्फोट परचिन सैन्य स्थल के आसपास हवाई रक्षा गतिविधि से जुड़ा हो सकता है।

मेहर के अनुसार, तेहरान के पश्चिम में मालार्ड और शाहरियार काउंटी में भी अलग से जोरदार विस्फोट की सूचना मिली, जिसमें कहा गया कि विस्फोटों का स्रोत अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

इस बीच, ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने बताया कि ईरानी वायु रक्षा ने केंद्रीय शहर क़ोम के नज़दीक स्थित फ़ोर्डो परमाणु सुविधा के पास एक इज़रायली ड्रोन को मार गिराया है।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 14 जून 2025

Sat Jun 14 , 2025
आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार 14 जून 2025 वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी, अधिकारी के कोप का सामना करना […]

You May Like