अकासा एयर की योग दिवस पर विशेष भोजन की पेशकश

नयी दिल्ली (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए अकासा एयर की ऑनबोर्ड भोजन सेवा, कैफे अकासा ने अपने योग दिवस विशेष भोजन के तीसरे संस्करण का अनावरण किया है।

एयरलाइंस ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसमें सात्विक सलाद को भी सम्मिलित किया गया है। इसको स्वास्थ्य और योग दोनों प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पेशकश जून 2025 तक अकासा एयर नेटवर्क पर उपलब्ध है, और इसे अकासा एयर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर प्रीबुक किया जा सकता है।

इस विशेष पेशकश के माध्यम से अकासा एयर ने यात्रियों को बादलों से ऊपर उड़ान भरते समय भी तंदुरुस्ती का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की है।

Next Post

नाटो सदस्य देश अमेरिका से 700 एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदेंगे-रुटे

Tue Jun 10 , 2025
वाशिंगटन 10 जून (वार्ता) उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूटे ने कहा कि संगठन के सदस्य देश गठबंधन की सैन्य शक्ति को मजबूत करने के लिए अमेरिका से कुल 700 एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदेंगे। श्री रूटे ने सोमवार को लंदन में एक सम्मेलन में बोलते हुए कहा […]

You May Like