सोनम रघुवंशी के सहयोगी राज कुशवाहा की पहली तस्वीर आई सामने

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता मानी जा रही सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाहा की पहली तस्वीर सामने आ गई है। 5 साल छोटा राज, सोनम का करीबी सहयोगी और इस पूरे हत्याकांड का अहम किरदार बताया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आए राज की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि सोनम और राज के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

इसी प्रेम संबंध के चलते इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में साजिशन हत्या की गई थी। अब पुलिस केस में तेजी से नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इधर,राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी दी है, कि सोनम रघुवंशी पर अगली कार्रवाई मेघालय पुलिस करेगी, क्योंकि मामला मेघालय के शिलांग जिले में पंजीबद्ध हुआ है। बाकी मामले से जुड़े साबूत जुटाने में इंदौर पुलिस मेघालय पुलिस की मदद करेगी।

Next Post

मोदी का सेवा सुशासन गरीब कल्याण का दावा महज धोखा : कांग्रेस

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल के शासन के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के दावे को धोखा करार देते हुए कहा है कि उनके दावे सिर्फ कागजी हैं और जमीन पर इन दावों की तस्वीर कहीं नजर नहीं आती […]

You May Like